पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन से फिर गायब हुई बाइक

रेलवे स्टेशन से फिर गायब हुई बाइक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गुना
रेलवे स्टेशन से सिर्फ 5 मिनट के भीतर बाइक चोरी हो गई। इस क्षेत्र में पूर्व में भी रहस्यमय ढंग से बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हंै। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
शहर के कपिल पालीवाल की रेलवे स्टेशन के सामने से बाइक चोरी हो गई। वह अपने रिश्तेदारों को छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन गए थे। जब वह परिसर में बाइक खड़ी करके ट्रेन में परिजनों को बैठाकर लौटे तो बाइक गायब थी। फरियादी ने इस घटना की सूचना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व शिवपुरी जिले के बदरवास के खेसईखुर्द निवासी राजकुमार सिंह यादव कि 1 जनवरी को रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक चोरी हुई थी। यह घटना सिर्फ 5 मिनट के भीतर अंजाम दी गई थी।
कई बाइक चोरी: रेलवे स्टेशन पर कई चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारों का कहना है कि साइकिल स्टैंड के अलावा अगर अन्य जगह कोई बाइक खड़ी करता है तो वह गायब हो जाती है। फरियादी ने बाइक चोरी की पीछे साजिश बताई है।



कराई जा रहीं हैं चोरी

राजकुमार यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर साइकिल स्टैंड का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों की यह करतूत है। श्री यादव के मुताबिक उनकी बाइक साइकिल स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारियों ने चुराई है। साइकल स्टैंड के अलावा अन्य जगह बाइक रखने इसे गायब कर दिया जाता है। फरियादी ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई छानबीन नहीं की गई है।