पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चने को होने लगा नुकसान

चने को होने लगा नुकसान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

कार्यालय संवाददाता - अशोकनगर

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जनवरी माह से लगातार कोहरा, शीतलहर के बाद अब बारिश सब्जियों के अलावा चने की फसल खराब करने लगी है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पाले की संभावना बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि आगे भी इसी तरह बारिश जारी रहती है तो अभी कुछ ही प्रतिशत और अधिक बढ़ सकता है। किसानों ने बतायािि क बारिश का सीधा असर चना एवं गेहूं की फसल पर देखने को मिल रहा है। चने की फसल पर आने वाले फूल मुरझाने लगे हैं। ग्राम खडीचरा निवासी किसान परमवीर सिंह ने बताया कि बारिश से चने की फसल को नुकसान तो हुआ है और अगर बारिश इसी तरह लगातार होती है और सर्दी जोरों से पड़ती है तो चने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।