जिला पंचायत सदस्य निलंबित, विवाद
गुना - जिला पंचायत के एक सदस्य को लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने की वजह से निलंबित कर दिया गया। वार्ड क्रमांक 11 ((मधुसूदनगढ़ क्षेत्र)) के कौशलेंद्र अग्रवाल पिछली चार बैठकों से लगातार अनुपस्थित थे। जिपं अध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्य की सदस्यता स्वत: निलंबित मानी जाती है। नोटिस की जरूरत नहीं होती है।
मुझे बुलाया और साइन नहीं कराए
उधर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल का कहना है कि बुधवार को हुई बैठक में वे गए थे, लेकिन उनसे साइन नहीं कराए गए। इससे पहले होने वाली बैठकों की सूचना उन्हें दी ही नहीं गई। यही वजह है कि वे नहंी पहुंच पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें सूचना नहीं दी जाती है। जिपं अध्यक्ष भाजपा की सदस्य संख्या कम करने की साजिश कर रहे हैं।