युवा दिवस के रूप में मनाई जयंती
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज
नगर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अभा विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की १५१वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डीएस पंवार व परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित मीणा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मीणा ने सभी विद्यार्थियों को विवेकानंद जी के आदर्शांे पर चलने का आव्हान किया। साथ ही जीवन में राष्ट्र सेवा व समाज सेवा के साथ अपने व्यक्तित्व का निर्माण करने की बात कही। प्रभारी प्राचार्य श्री पंवार ने भी विद्यार्थियों को विवेकानंद जी द्वारा अपनाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी के मार्ग को अपने जीवन में उतारने से इस लाभ देखने मिल जाएगा। समारोह में एनएसएस प्रभारी डीएन यादव, सह प्रभारी पुनीत मालवीय, डॉ. डीएन साहू, एसके दीक्षित, बीएम खंडेलवाल, परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगी जैन, दीपक मीणा, अंकित श्रीवास्तव, अवध सोनिया, गोविंद राजपूत आदि उपस्थित थे।