वैज्ञानिक संस्थानों का किया भ्रमण
नसरुल्लागंज - मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने विज्ञान मंथन यात्रा के लिए ए-वन एडहेसिव क्लासेस के संचालक अमित परिहार का जिले से चयन किया गया। श्री परिहार ने मंथन यात्रा में विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण किया और अनेक अनुसंधान केंद्रों का अध्ययन किया। उनकी इस उपलिध पर संजय कुमार श्रीवास्तव, विक्रम परिहार, सुनील पंवार, विमल राजपूत, अरविंद व्यास ने उन्हें बधाई दी है।