पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई घंटे बिजली बंद रहने से हुए परेशान

कई घंटे बिजली बंद रहने से हुए परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा - नगर में बिना किसी सूचना के बुधवार को दिनभर बिजली गुल रही। आज बाजार का दिन होने से इससे खासकर व्यापारी वर्ग को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली कंपनी हर बार नगर में सूचना दिए बगैर बिजली बंद कर देती है। बुधवार को भी दोपहर साढ़े १२ बजे से गुल हो गई। दो से तीन घंटे बीतने के बाद भी बिजली के नहीं आने पर नागरिकों व व्यापारियों ने बिजली कंपनी कार्यालय संपर्क किया। तब लोगों को शाम साढ़े ४ बजे आने का पता लगा।
बुधवार को नगर में बिजली कार्य होने के कारण बिजली कंपनी ने शाम साढ़े ४ बजे तक का परमिट लिया था। इसके चलते बिजली बंद रखी गई। बिजली कंपनी ने इसकी सूचना एक दिन पहले न तो ध्वनि यंत्र से दी ओर न ही समाचार पत्रों के माध्यम से नागरिकों को सूचित किया। जबकि बुधवार को नगर का बाजार का दिन होता है।
इस संबंध में डीई डीबी वाष्र्णेय का कहना है कि तकनीकी फाल्ट होने के कारण परमिट लेकर सुधार कार्य किया गया। इसके लिए परमिट लेकर बिजली बंद रखना पड़ी।