उपज बेचने आए किसानों को वापस लौटाया
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
भीड़-भाड़ से पटी रहने वाली गल्ला मंडी में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों द्वारा अमानक स्तर की फसल की नहीं लिए जाने को लेकर लागू होने वाले एक्ट का विरोध किया जा रहा है। इससे मंडी अनिश्चतकालीन के लिए बंद है। जानकारी के अभाव में कुछ किसान आज भी अपनी उपज बेचने के लिए पहुंच गए थे, इन्हें मंडी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वापस कर दिया।
कृषि उपज मंडी में अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने व्यापारी महासंघ के आव्हान पर ४ फरवरी से मप्र में लागू होने वाले खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का विरोध कर रहे हैं। इसके चलते व्यापारियों ने 20 जनवरी से मंडी में अमानक स्तर की उपज क्रय नहीं किया जा रहा है। इसी बात को लेकर 20 जनवरी को किसानों ने उपज नहीं लिए जाने को लेकर मंडी का घेराव कर दिया था। यही स्थिति २१ जनवरी को भी बनी थी। कोई हल निकलता नहीं देख प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद मंडी समिति ने अनिश्चित काल के लिए बंद राने का निर्णय लिया गया था। इसका समर्थन व्यापारियों ने भी करते हुए कहा था कि तब तक निर्णय नहीं हो पाता जब तक मंडी बंद रखी जाना चाहिए।
किसानों को वापस लौटाया
बुधवार को सुबह से ही मंडी में उपज लेकर अनेक किसान पहुंच गए थे। इन्हें मंडी सुरक्षा कर्मियों ने मंडी बंद होने का कहकर वापस लौटा दिया।
दिन भर छाया रहा सन्नाटा
नगर में साप्ताहिक हाट होने के कारण बुधवार को मंडी में आवक में बढ़ोत्तरी होने से ाीड़-ााड़ देखने को मिलती है, लेकिन मंडी में सन्नाटा पसरा रहा।
आष्टा। बुधवार से कृषि उपज मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद होने से सन्नाटा छाया रहा।
मानक एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने का विरोध कर रहे हैं मंडी व्यापारी