गलत सत्यापन ने छीना राशन
ञ्च उपभोक्ताओं को लगाना पड़ रहे विभागों के चक्कर
ञ्चगलत को अब सही करने में जुटा नगर पालिका का अमला
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पूर्व में सत्यापन में लेटलतीफी के चलते उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सका था। अब पोर्टल पर कार्र्डों की आईडी एंट्री में लापरवाही ने अनेक उपभोक्ताओं को जनवरी माह के राशन से भी वंचित कर दिया है। इससे उपभोक्ता नगर पालिका के चक्कर काटने में लगे हुए हैं। नपा अब अपनी गलती को सुधारने में जुटी हुई है।
समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में पिछले एक माह से नगर पालिका में बीपीएल व अन्य कार्डधारियों के राशन कार्ड का सत्यापन व सर्वे नंबर अंकित कराने उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन कार्डों की आईडी को समग्र के पोर्टल पर चढ़ाया जाना था। इस काम में नपा के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने लापरवाही बरती गई। इनके द्वारा अन्त्योदय अन्न योजना ((एएवाय)), बीपीएल व सामान्य राशन कार्ड उपभोक्ताओं की आईडी व नंबर में गलती किए जाने से अनेक उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
नहीं मिला दो माह से राशन
नगर के भोईपुरा निवासी अकरम ने बताया कि वह अंत्योदय योजना के उपभोक्ता हैं, उन्हें बीपीएल कार्डधारी बना दिया गया। इससे उन्हें बीपीएल के आधार पर राशन दिया गया। हकीमउद्दीन ने बताया कि एएवाय कार्ड होने के बाद भी उनका नाम सूची से गायब कर दिया। फिरोज खां, शरीफ, कल्लू, वसीम खंा, चुन्नू खां, साार ने बताया कि उनके नाम एएवाय क ी सूची में नहीं हैं। इन लोगों ने बताया कि पिछले दो माह से राशन नहीं मिल रहा है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हो रहा सुधार कार्य
॥ समग्र पोर्टल पर राशन कार्र्डों में आई में हुई गलतियों को सुधारा जा रहा है। दावे आपिा में आवेदन भी किए जा सकते हैं इसके बाद ही अंतिम सूची जारी होगी।
केएल सुमन, सीएमओ, नपा
खाद्यान्न आंवटन में कमी
॥ उपभोक्ताओं के अनुसार पिछले महीनों में आंवटन कम आया था। इसकी सूचना जिला कार्यालय को दी गई थी। साथ ही नगर में सभी वार्डों में उपभोक्ताओं सूची जारी की गई है। जिन पात्र लोगों के नाम सूची में नहीं है वह दावे-आपिा के लिए आवेदन दे सकते हैं।
शहाना खान, खाद्य निरीक्षक
११ फरवरी को अंतिम प्रकाशन
नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्र की दावे-आपिा का निराकरण पांच फरवरी तक किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची संबंधित निकाय को प्रेषित की जाएगी। उसके बाद संबंधित निकाय समग्र पोर्टल पर सूची का अंतिम प्रकाशन करेगा। यह ११ फरवरी अपलोड की जाएगी।
सत्यापन के बाद जारी होगी पात्र परिवारों की सूची
सत्यापन कार्य के बाद पात्र परिवारों की प्रावधानिक सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची में नाम नहीं आने पर पात्र परिवार के उपभोक्ता अपने दावे एवं आपिा के लिए आवेदन पत्र ग्राम पंचायत सचिव तथा नगरीय निकाय में नपा सीएमओ को प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक दावे व आपिाकर्ता को इसकी रसीद प्रदान की जाएगी। प्राप्त दावे आपिायों का निराकरण तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को प्रस्तुत की जाएगी। यहां से जांच के बाद पात्र परिवार का नाम जोडऩे व घटाने की कार्रवाई के लिए आदेशित किया जाएगा।
68 हजार उपभोक्ता राशन कार्डधारी
खाद्य विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र आष्टा, जावर व कोठरी में ५ हजार ३०६ बीपीएल उपभोक्ता हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में २० हजार ९६२ उपभोक्ता हैं। इसी प्रकार एपीएल कार्डधारी शहरी क्षेत्र १२ हजार ३१६, ग्रामीण २५ हजार १५९ हैं। अंत्योदय उपभोक्ता शहरी ७२५ ग्रामीण ३ हजार ६४८ है। वहीं गुलाबी कार्ड आष्टा व जावर तहसील मिलाकर १५३ हैं। इन तरह क्षेत्र में कुल ६८ हजार २६९ राशन कार्डधारी उपभोक्ता हैं।
सूची में पुरुष को बना दिया महिला
समग्र पोर्टल पर अपलोड की गई सूची में मेल को फीमेल बना दिया है। आईडी के साथ नामों में भी गलती होने से इसे ठीक कराने के लिए नपा में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। गौरतलब है कि समय पर सत्यापन नहीं होने से दिसंबर माह का राशन लेप्स हो चुका है। अब कर्मचारियों की गलती से जनवरी का राशन भी नहीं मिल पा रहा है।
आष्टा। राशन कार्ड में हुई गलती ठीक कराने के लिए नपा में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही
लापरवाही - अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारियों को बना दिया बीपीएल कार्डधारी, राशन केलिए उपभोक्ता हुए परेशान