नेतृत्व के लिए प्रशिक्षण
सीहोर - युवाओं में नेतृत्व और सामुदायिक विकास की भावना विकसित करने के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में बलॉक के करीब 40 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुभारंभ समारोह में जिला समन्वयक शशांक गुबरेल, रहमान उल्ला खान, संतोष मेवाड़ा, दुपाडिय़ा भील के उप सरपंच गोविंद सिंह मेवाड़ा, राहुल सिंह मेवाड़ा एवं नीरज तिवारी अतिथि रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए नेतृत्व विकास, संप्रेक्षण कला, जीवन कौशल विकास, ग्राम विकास की संरचना एवं समुदायिक रूप से कार्य करने के बारे में समझाईश दी।