बादलों ने बढ़ाई दिन में ठंडक
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
माघ महीने में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार रात को भी बारिश के कारण पारा फिर लुढ़क गया। वहीं बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, और शीत लहर अपना असर दिखाती रही।
बुधवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन शीत लहर के कारण दिन भी ठंड से लोग कंपकपाते नजर आए। ऐसे में लोगों के रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हुए। बच्चे और बुर्जुग मौसमी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना को खारिज किया है। लेकिन हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। डाक्टरों के अनुसार ऐसे मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतने की जरुरत है। बच्चे सर्दी, खांसी, वायरल फीवर से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।
बारिश-ओले की संभावना
॥ अगले कुछ दिनों तक तापमान में आंशिक रूप से उतार-चढ़ाव होगा। बारिश हो सकती है और ओले भी गिर सकते हैं। हवाएं तेज रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
डॉ. एसएस तोमर, मौसम विभाग
सीहोर. बुधवार सुबह के समय इस तरह घना कोहरा छाया रहा।
ऐसे रखें सेहत का ध्यान
ञ्च संतुलित आहार के साथ शुद्ध पानी का सेवन करें।
ञ्च ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें।
ञ्च खुली गाड़ी में सफर से बचें।
ञ्च बाजार के खानपान से परहेज रखें।
ञ्च बच्चों को ठंडे पानी से नहीं नहलाएं।
ञ्च मौसमी फलों का सेवन करें।