पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी करेगी गुल्लन की देखरेख

गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी करेगी गुल्लन की देखरेख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - सिरोंज
अपनी बुआ के यहां रह रही 6 माह की गुल्लन की देखरेख के जिम्मेदारी अब शहर की गरीब नवाज वेलफेयर सोयायटी द्वारा की जाएगी। सोसायटी द्वारा बुधवार को वार्ड 17 में पहुंचकर गुल्लन की जिम्मेदारी लेने की जानकारी उसकी बुआ जयंतीबाई को दी गई।
वार्ड 17 में रहने वाली जयंतीबाई अहिरवार ने मानसिक रूप से परेशान अपने भाई फूलसिंह की दुधमुंही बच्ची को संभालने की जिम्मेदारी ली थी।
फूलसिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है तथा उसकी तीन बेटियों में से गुल्लन सबसे छोटी है। दो अन्य बेटियां अभी भी फूलसिंह के पास ही रह रही है। गुल्लन को उसकी बुआ अपने साथ रख रही है। इस बीच शहर की गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी को जयंती की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिली।
इस जानकारी के आधार पर ही बुधवार दोपहर में सोसायटी के सदस्य बबलू खान, मुन्नन खान, अन्नू पाल, बिलकिस जहां तथा जाहिद मियां सहित अन्य सदस्य जयंती के घर पहुंचे।
समिति के सदस्य अजमल शेर खान ने बताया कि इस दौरान सोसायटी द्वारा जयंती से चर्चा की गई तथा उन्हें एक गर्म कंबल भी प्रदान किया। सोसायटी द्वारा गुल्लन का पूरा खर्च उठाने का निर्णय लिया गया है। यह खर्च तब तक उठाया जाएगा जब तक कि गुल्लन जयंती के पास रहेगी।




छह माह की दुधमुंही बच्ची का मामला