पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से अमानक अनाज की बिक्री बंद

कल से अमानक अनाज की बिक्री बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - सिरोंज
कृषि उपज मंडी में अनाज व्यापारी 24 जनवरी से अमानक स्तर का माल नहीं खरीदेंगे। व्यापारियों द्वारा इस संबंध में मंडी प्रबंधन को सूचना दे दी गई है।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम को लेकर व्यापारियों का विरोध सड़कों पर आने के बाद अधिनियम के विरोध में उन्होंने कृषि उपज मंडी में भी सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों द्वारा वर्तमान में मंडी में माल लाने वाले किसानों को अधिनियम की खामियों से अवगत कराने के साथ ही अधिनियम की वजह से किसानों को होने की वाली परेशानी से भी अवगत कराया जा रहा है। इस बीच आसपास की मंडी में व्यापारियों द्वारा अनाज की खरीदी नहीं करने का निर्णय लिया है। जिसका असर सिरोंज मंडी में दिखाई दे रहा है। सप्ताह भर से मंडी में आवक बेहद कम हो गई है। किसान मंडी में माल लाने से पूर्व व्यापारियों और परिचितों से मंडी के चालू होने की जानकारी आवश्यक रूप से जुटा रहे हंै। दूसरी ओर अनाज व्यापारियों द्वारा अधिनियम की खामियों के विरोध तथा अपने बचाव के लिए जो सख्त रवैया अपनाया जा रहा है इसी के चलते 24 जनवरी से व्यापारियों द्वारा मंडी में अमानक स्तर का अनाज लेने से स्पष्ट मना कर दिया है।
अमानक स्तर के अनाज में दागी एवं डंकी माल के साथ ही कचरा मिला माल भी नहीं खरीदा जाएगा। अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि अमानक स्तर के अनाज की खरीदी न करने के संबंध में मंडी प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है।