- Hindi News
- पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में तहसीलदार को दिया ज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में तहसीलदार को दिया ज्ञापन
सिरोंज। पथरिया पुलिस द्वारा गौवंश का परिवहन करने वाले ट्रक चालकों के प्रति अपनाए जा रहे लापरवाही भरे रवैये को लेकर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा बुधवार को तहसीलदार रविश श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा गया।
विहिप नेता राकेश सक्सेना के नेतृत्व में पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि पथरिया पुलिस द्वारा विगत दिनों पशुओं का परिवहन करके ले जाए जा रहे 5 ट्रकों को पकड़ा गया था। इनमें से 3 ट्रक चालक मौके से फरार हो गए थे। इन तीनों ट्रकों का नंबर होने के बाद भी पुलिस द्वारा उन्हें ढूंढा नहीं जा रहा है और न ही प्रकरण कायम किया जा रहा है। विहिप कार्यकर्ताओं ने मामले में शीघ्रातिशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में राकेश सक्सेना, कल्याणसिंह रघुवंशी, विनोद शर्मा, दिनेश रघुवंशी, दामोदर शर्मा, रंजीत दांगी, गोलू यादव, सोनू शर्मा तथा कमलेश वर्मा के साथ ही अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।