पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश

कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा/रायसेन। विदिशा और रायसेन जिले में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात रिमझिम बारिश हुई। इस बारिश से बुधवार दिन में काफी ठंडक रही। बारिश से फसलों को लाभ होगा ऐसा किसान मानते हैं। बुधवार को विदिशा में न्यूनतम तापमान ११ डिग्री रहा और अधिकतम २१ रहा। वहीं रायसेन जिले में न्यूनतम तापमान १२ डिग्री रहा और अधिकतम २२ डिग्री रहा।
इसी तरह बुधवार को सिरोंज शाम छह बजे से करीब आधे घंटे जोरदार बारिश हुई। वहीं आसपास के ग्रामीण अंचलों में शाम चार बजे से बारिश हुई। इससे मौसम और खुशनुमा हो गया। वहीं विदिशा में रात 9.30 बजे जोरदार आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई।



विदिशा। शाम के समय हुई रिमझिम बारिश।