अब सोसायटी करेगी गुल्लन की देखरेख
सिरोंज। अपनी बुआ के यहां रह रही 6 माह की गुल्लन की देखरेख के जिम्मेदारी अब शहर की गरीब नवाज वेलफेयर सोयायटी द्वारा की जाएगी। सोसायटी द्वारा बुधवार को वार्ड 17 में पहुंचकर गुल्लन की जिम्मेदारी लेने की जानकारी उसकी बुआ जयंतीबाई को दी गई।
वार्ड 17 में रहने वाली जयंतीबाई अहिरवार ने मानसिक रूप से परेशान अपने भाई फूलसिंह की दुधमुंही बच्ची को संभालने की जिम्मेदारी ली थी।