समस्याएं बताईं दिया ज्ञापन
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
अनुसूचित जाति, जनजाति छात्र संघ द्वारा मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम तहसीलदार उपेन्द्र चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि लाल पठार स्थित छात्रावास और बरेठ रोड स्थित प्री मैेट्रिक छात्रावास में कई समस्याएं हैं जबकि सुविधाएं नाममात्र की हैं।
छात्रों ने कहा कि छात्रावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हैं। गेट और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। परिसर में पानी की टंकियां नहीं रखी गई है। इस कारण पानी की समस्या बढ़ गई है। कक्षाओं में टेबल- कुर्सी से लेकर पंखें भी टूटे हुए हैं। छात्रों को मनोरंजन के लिए टीवी और खेल मैदान के साथ खेल सामग्री भी प्रबंधन द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। छात्र संघ ने आरोप लगाया है कि छात्रावास में उन्हें पोषण युक्त भोजन नहीं दिया जाता तथा विरोध करने पर पीटा जाता है।
लाल पठार स्थित छात्रावास की विद्युत सप्लाई एक महीने से बंद पड़ी है। जिसकी मरम्मत न होने के कारण छात्र रात के समय पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसी के साथ कई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं दी जा रहीं है। छात्र संघ अध्यक्ष सुमन चौधरी ने बताया कि अभी तक छात्रवृत्ति नहीं दी गई इससे छात्र परेशान हैं।
अनुसूचित जाति- जनजाति संघ के जय सिंह, चन्द्रभान, अजब सिंह, रामप्रसाद, गयाप्रसाद, सुरेश, रंधीर, रामबाबू, जगत सिंह ने ज्ञापन देकर मांग की है कि छात्रों की समस्याओं को दूर कर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
प्री-मैट्रिक छात्रावास में अव्यवस्था
गंजबासौदा। छात्रावास की समस्याओं को लेकर छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन, कहा उपलब्ध कराई जाएं सामान्य सुविधाएं।