क्षतिग्रस्त हो रहे बिजली के खंभे
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली लाइन के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। कई स्थानों पर पोल खड़े करने के लिए ठेकेदारों द्वारा मार्ग के समीप ही पोल रख दिए गए हैं। लेकिन उन्हेें खड़ा नहीं किया गया है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।विद्युत पोलों को मार्ग के समीप रख देने के कारण रात के समय वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिक राधारमण तिवारी ने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत कंपनी के अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके है इसके बाद भी मार्ग के समीप से खंभों को नहीं हटाया गया। लक्ष्मीनारायण पाल ने बताया कि कई स्थानों पर पोलों के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण विद्युत नवीनीकरण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है ।