समारोह के लिए प्रतिभाओं का चयन
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
नवांकुर विद्यापीठ स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल हुई। सभी विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत डांस और नाटकों का अंतिम अभ्यास कर डांस ग्रुपों का चयन किया गया। नगर के शासकीय कन्या मंडी शाला, भारत माता कॉन्वेंट स्कूल, स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, रतनबाई उमावि, शासकीय उत्कृष्ट उमावि, सैंट एसआरएस, शासकीय कन्या उमावि, एसआरके पब्लिक स्कूल, सम्राट अशोक एकेडमी, उदयचंद ओसवाल, एलोरा हायर सेकंडरी स्कूल और डॉल्फिन स्कूल के ६०९ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गिरीश मिश्रा, जय नारायण मेहता, ज्ञान प्रकाश भार्गव सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।
एक दर्जन स्कूलों के 600 से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया अभ्यास
गंजबासौदा।गणतंत्र दिवस के लिए कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल की गई।