सफाई कर्मचारियों के लिए बनेगा भवन
रायसेन - नगर पालिका प्रशासन के पास मलीन बस्ती के लिए २५ करोड़ रुपए आता है। इससे कई विकास कार्य किए जा सकते हैं। सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए १० हजार स्क्वायर फीट में सामुदायिक भवन बनाया जाए। यह बात राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जटाशंकर करोसिया ने नगपालिका के प्रभारी सीएमओ डीपी सक्सेना को निर्देशित करते हुए कही। बुधवार को सर्किट हाउस में श्री करोसिया ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में उन्होंने नपा प्रभारी सीएमओ सक्सेना को निर्देशित करते हुए सफाई कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं को हल कराने की बात कही। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री करोसिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ८ हजार रुपए दिया जाना चाहिए, लेकिन शहर के कर्मचारियों को मात्र ५ हजार रुपए ही दिया जा रहा है। नपा की इस लापरवाही पर कार्रवाई भी हो सकती है, इसलिए तुरंत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके साथ ही रिक्त पदों पर शीघ्र ही भर्ती की जाना चाहिए।
ञ्च राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश
रायसेन। मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जटाशंकर करोसिया ने सफाई कामगारों की समस्याएं सुनीं।