पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेडियम में परेड का दबी जुबां हो रहा विरोध

स्टेडियम में परेड का दबी जुबां हो रहा विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
शहर के खिलाडिय़ों और युवाओं को स्टेडियम में परेड कराने का फैसला रास नहीं आ रहा है। प्रतिवर्ष पुलिस लाइन में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को इस बार स्टेडियम में कराने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है।
अब खिलाडिय़ों और युवाओं द्वारा दबी जुबान से इस निर्णय को गलत बताया जा रहा है। यदि समय रहते इस निर्णय के संबंध में जानकारी मिलती तो स्टेडियम में कार्यक्रम का विरोध किया जाता, लेकिन अब कम समय होने के कारण कार्यक्रम में बाधा नहीं बनेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा स्टेडियम ग्राउंड पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मैदान में गड्ढे खोदे जा रहे हैं। वहीं टेंट आदि भी लगाया जाएगा। बताया जाता है कि इस आयोजन में सैकड़ों लोग शिरकत करेंगे। वहीं आसपास दुकानें भी लगाई जाएंगी।
परेड के अभ्यास और अन्य व्यवस्थाओं के कारण मैदान की सुंदरता पर भी असर पड़ेगा। इस संबंध में संदीप भार्गव, विकास शर्मा एवं अन्य युवा खेलप्रेमियों का कहना है कि पुलिस लाइन पर ही परेड कराई जाना चाहिए। हां, अगर पुलिस लाइन मैदान नहीं होता तो बात अलग थी। ऐसे में प्रशासन का निर्णय समझ से परे है।
इसके साथ ही कई बड़े खिलाडिय़ों और प्रभावी लोगों द्वारा स्टेडियम पर परेड कराने के निर्णय का दबी जुबान से विरोध किया जा रहा है।




बेहतर कार्यक्रम होगा

॥शासकीय कार्यक्रम है। इसे शासन ने तय किया है, इसलिए इसका विरोध करने की कोई बात ही नहीं है। यह राष्ट्रीय पर्व है, इस लिए कार्यक्रम का स्वरूप इस बार बेहतर होगा।

उमरावसिंह मरावी,

एसडीएम, रायसेन



रायसेन। स्टेडियम में चल रही हैं गणतंत्र दिवस की तैयारियां।

खिलाड़ी और शहर के युवा जिला प्रशासन के निर्णय से नाराज