पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश ने बढ़ाई ठंड

बारिश ने बढ़ाई ठंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
गुजरात में बने चक्रवात के कारण क्षेत्र के मौसम में फिर बदलावा आया है। रात में बारिश होने से मौसम फिर ठंडा हो गया है। दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलने से लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास होता रहा। इससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा, जबकि एक दिन पहले तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी।
बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा और दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही से सूर्य की लुकाछुपी भी चलती रही। दिन में सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान तीन डिग्री गिरकर २२ डिग्री पर आ गया, जबकि रात का तापमान १२ डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान जिले में हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऊपरी हवा में चक्रवात के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने के आसार हैं। यदि हवा की गति बढ़ी, तो ठिठुरन भी बढ़ जाएगी।




आद्र्र्रता

९०

प्रतिशत सुबह के समय

४६

प्रतिशत शाम के समय



अधिकतम २२ तो न्यूनतम १२ डिग्री रहा पारा

रायसेन। दिन भर आसमान पर छाए रहे बादल।