- Hindi News
- मंडी के अनाज व्यापारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
मंडी के अनाज व्यापारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
बुधवार को कृषि उपज मंडी के अनाज व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा ३१ के अनुसार सभी खाद्य कारोबार करने वालों को एफबीओ के लाइसेंस बनवाना जरूरी है। इस प्रक्रिया से अनाज व्यापारियों को मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि मांग पूरी न होने पर हड़ताल की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सभी खाद्य कारोबारियों का लाइसेंस बनाया जाना है। इस प्रक्रिया में गल्ला व्यपारियों को भी शामिल किया गया है। गल्ला व्यापारियों ने इस संबंध में तर्क रखा है कि वे अनाज का क्रय विक्रय करते हैं।
किसी भी खाद्य वस्तु को बनाकर विक्रय नहीं किया जाता है, इसलिए अनाज व्यपारियों को लाइसेंस की प्रक्रिया से मुक्त रखा जाना चाहिए। व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे। मांग करने वालों में कन्हैयालाल सोनी, केशराम साहू, अशोक कुमार सोनी, लेखराज सोनी, मनोज राठौर, योगेंद्र साहू, भगवान दास खटीक, मनोज सोनी, इरफान भाई, लालू राठौर, संजय राठौर, मूलचंद कुश्वाह सहित कई अनाज व्यापारी शामिल हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एफबीओ लाइसेंस से मुक्त रखने की मांग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
रायसेन। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।