पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो जगह बनेंगे हॉकर्स जोन

दो जगह बनेंगे हॉकर्स जोन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन

सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले लोगों को जल्द ही स्थाई ठिकाना मिलने वाला है। शहर में दो स्थानों पर हॉकर्स जोन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन से राशि भी नगर पालिका को मिल चुकी है। एक हॉकर्स जोन के लिए जगह का भी निर्धारण हो चुका है, जबकि दूसरे हाकर्स जोन के लिए स्थान का चुनाव करने की प्रक्रिया विचाराधीन है।

शहर में हाकर्स जोन के अभाव में हाथ ठेले वाले और अन्य छोटे दुकानदार सड़क किनारे ही अपना सामान रखकर बेचते हैं। इन छोटे दुकानदारों को कभी पुलिस कर्मी तो कभी नपा का अमला इधर से उधर भगाता रहता है, जिससे इन दुकानदारों को अपना व्यवसाय करना मुश्किल होता है। इस समस्या से पीडि़त छोटे व्यवसायी एक निश्चित स्थान की मांग करते आ रहे हैं।

इस बात को ध्यान में रखकर नगर पालिका ने भी शहर में दो स्थानों पर हाकर्स जोन बनाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव भी बैठक में स्वीकृत कर दिया गया है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत होने से छोटे दुकानदारों को एक निश्चित स्थान पर अपनी दुकान लगाने की जगह मिल जाएगी,जहां से उन्हें कोई नहीं भगा पाएगा।



जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में हॉकर्स जोन बनाने के लिए शासन से राशि मंजूर हुई है। रायसेन, मंडीदीप और बेगमगंज नगर पालिका क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में हॉकर्स जोन के लिए ६-६ लाख रुपए मंजूर हुए हैं, जबकि नगर परिषद वाले क्षेत्रों में हाकर्स जोन बनाने के लिए २-२ लाख दिए गए हैं। इस तरह जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा करीब ३४ लाख रुपए की राशि नगर पालिकाओं और नगर परिषदों को भेजी गई है।



६-६ लाख रुपए की लागत से बनाए जाएंगे हाकर्स जोन

शहर में हॉकर्स जोन बनने के लिए ६-६ लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से पहला हाकर्स जोन बस स्टैंड के पास बनाया जाएगा, जबकि दूसरा हॉकर्स जोन बनाने के लिए स्थान चयन की कवायद चल रही है। इन हाकर्स जोन में छोटे दुकानदारों को उनकी दुकान चलाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी।



बनेंगे हाकर्स जोन

॥जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में हॉकर्स जोन का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि छोटे दुकानदारों और हाथ ठेले पर व्यवसाय करने वालों को एक निश्चित स्थान मिल सके। रायसेन शहर में बस स्टैंड के पास हॉकर्स जोन के लिए जगह का चुनाव भी कर लिया गया है। एक अन्य हॉकर्स जोन का चुनाव किया जाना है।

पीके चावला, जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी रायसेन



शहर में बाधित होता है यातायात

शहर में हाथ ठेला और सड़क के किनारे दुकानें लगाने वालों के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है। इस कारण सड़क किनारे दुकाने लगने और हाथ ठेला चालकों के कहीं पर भी खड़े होकर व्यवसाय करने से यातायात भी बाधित होता है। शहर में आए दिन इन कारणों से जाम की स्थिति बनती है। ऐसी स्थिति में शहर की यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को रोजाना अच्छी खासी मशक्कत करना पड़ती है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही अब हॉकर्स जोन बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि हर कहीं लगने वाली छोटी दुकानों और हाथ ठेलों से मुक्ति दिलाई जा सके।



रायसेन। सड़क किनारे दुकानें लगाने से बाधित होती है यातायात व्यवस्था।

जिले के नगरीय क्षेत्रों में बनना है हॉकर्स जोन

रायसेन। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को हॉकर्स जोन में मिलेगा एक निश्चित स्थान।

ञ्चशासन से नगर पालिका को मिल चुकी है राशि

ञ्चएक के लिए जगह तय, दूसरे की चल रही तलाश

सुविधा - हाथठेला वालों को जगह मिलने से यातायात व्यवस्था में होगा सुधार