पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याएं बताई, सौंपा ज्ञापन

समस्याएं बताई, सौंपा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
अनुसूचित जाति, जनजाति छात्र संघ द्वारा मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम तहसीलदार उपेन्द्र चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि लाल पठार स्थित छात्रावास और बरेठ रोड स्थित प्री मैेट्रिक छात्रावास में कई समस्याएं हैं जबकि सुविधाएं नाममात्र की हैं। छात्रों ने कहा कि छात्रावास की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हैं। गेट और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। परिसर में पानी की टंकियां नहीं रखी गई है। इस कारण पानी की समस्या बढ़ गई है। कक्षाओं में टेबल- कुर्सी से लेकर पंखें भी टूटे हुए हैं। छात्रों को मनोरंजन के लिए टीवी और खेल मैदान के साथ खेल सामग्री भी प्रबंधन द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। छात्र संघ ने आरोप लगाया है कि छात्रावास में उन्हें पोषण युक्त भोजन नहीं दिया जाता तथा विरोध करने पर पीटा जाता है।