पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शन कर लगाया जाम

प्रदर्शन कर लगाया जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत व्यापारियों द्वारा सिर्फ मानक स्तर की उपज को ही खरीदा जा रहा है। इससे नाराज किसानों ने बुधवार सुबह जयस्तंभ चौक पर अपनी टै्रक्टर ट्रालियों को रखकर करीब तीन घंटे तक शहर के मुख्य मार्गों को बंद कर दिया। इस कारण आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसानों का कहना था कि प्रति वर्ष उपज कीट -पतंगों या प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो रही है। कितनी भी देखरेख करें फसल को प्राकृतिक आपदाओं से नहीं बचाया जा सकता। ऐसी स्थिति में यदि उनकी फसल को खरीदा नहीं जाएगा तो आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। किसान सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक जय स्तंभ चौक पर धरना देकर बैठे रहे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार उपेन्द्र चौहान और नायब तहसीलदार इसरार खां ने किसानों से चर्चा कर कहा कि इस मुद्दे पर वह कृषि मंडी प्रबंधन और अधिकारियों से चर्चा करेंगे। आपकी समस्या को शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाएगा। तब कहीं जाकर किसानों ने चौराहे से अपने वाहन हटाए।
दो बार लगाया जाम
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरूद्ध किसानों ने जय स्तंभ चौक पर दूसरी बार जाम लगाकर प्रदर्शन किया। २० जनवरी को अपनी उपज लेकर आए किसानों की जब उपज नहीं खरीदी गई तो उन्होंने जय स्तंभ चौक पर चार घंटे तक अपने वाहन रखकर जाम लगा दिया था। बुधवार को भी किसानों ने अपने वाहन रखकर जय स्तंभ चौक पर जाम लगा दिया। इस कारण दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।



गंजबासौदा। जय स्तंभ चौक पर वाहन रखकर किया चक्का जाम।