पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूर्य की पूजा करने से उत्तम फल मिलता है

सूर्य की पूजा करने से उत्तम फल मिलता है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंजा - सूर्य ब्रह्मांड की केंद्र शक्ति हैं। यह सम्पूर्ण सृष्टि का गतिदाता है। जगत को प्रकाश, ज्ञान, ऊर्जा, ऊष्मा एवं जीवन शक्ति प्रदान करने वाला व रोगाणु, कीटाणु ((भूत-पिचाश आदि)) का नाशक कहा गया है। ये उद्गार बुधवार को त्रिवेणी आश्रम में श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन वृन्दावन से आए पं.मदन गोपाल शास्त्री ने उपस्थित भक्तजनों को सूर्य की महिमा के अंतर्गत व्यक्त किए। शास्त्रीजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सूर्य को मनुष्य के श्रेय एवं प्रेय मार्ग का प्रवर्तक भी माना गया हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य की पूजा-उपासना यदि सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा एवं कृतिका में की जाए तो बहुत लाभ होता हैं। दान पुण्य करना चाहिए।



बेगमगंज। कथा वाचन करते शास्त्री।