हम नहीं मानेंगे नया कानून
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
गुरुवार को व्यापारी महासंघ के सदस्यों ने बाइक रैली निकालकर राष्ट्रीय खाद्य मानक अधिनियम का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कहा कि नया अधिनियम अन्याय, भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने वाला है। इससे हर जिले सरकारी अधिकारियों की मनमानी बढ़ जाएगी।
देश में 40 प्रतिशत से ज्यादा व्यवसायी छोटा मोटा खुदरा व्यवसाय करते हैं, जिन्हें लायसेंस बनवाने की व्यावहारिक स्तर पर कोई जरूरत नहीं है, लेकिन नया अधिनियम सभी को लायसेंस बनवाने के लिए मजबूर कर रहा है।
व्यापारियों ने मांग की है कि अगर प्रदेश सरकार सीएसटी और एनसीटीसी का विरोध कर सकती है तो छोटे व्यवसायियों की रोजी-रोटी छीनने वाले इस कानून को अपने राज्य में क्यों लागू होने दे रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार ने इस कानून को लागू होने से नहीं रोका तो वे अनिश्चितकाल के लिए अपने व्यवसाय बंद रखेंगे। विरोध जताने वालों में गोविंद अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, राजेश सोनी, अशोक गोस्वामी, विशाल पटेल, उमेश गुप्ता, कपिल साहू, वसंत अग्रवाल, विनोद उपाध्याय आदि सहित किराना, अनाज और होटल व्यवसायी शामिल थे।
किराना व्यापारी संघ की कार्यकारिणी गठित
गुरुवार को रामी बाई धर्मशाला में किराना व्यापारी संघ की शहर कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें गोविंद अग्रवाल अध्यक्ष, विनोद उपाध्याय और अभिषेक गुप्ता उपाध्यक्ष, सचिव शहाबुद्दीन, सहसचिव अनूप गुप्ता को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में कपिल साहू, मुकेश पटेल, राजेंद्र साहू, हरि अग्रवाल, पवन गुप्ता, हरि पुरी, रामेश्वर गुप्ता, दीपक गुप्ता, मौसम गट्टानी, विशाल पटेल, गुड्डू मुनीम, मनीष गुप्ता और भगवत भाटी को शामिल किया गया है। परामर्श मंडल में रामबाबू गुप्ता, गोपाल गुप्ता, ओम गुप्ता, मनमोहन गट्टानी शामिल हैं।
मंडी में बंद हुआ कामकाज
कृषि उपज मंडी के व्यापारियों ने नए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में गुरुवार से खरीदी बंद कर दी है।
व्यापारियों ने कहा