पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू

मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
श्रीरामलला मंदिर का जीर्णोद्धार बुधवार से शुरू हो गया है। पहले चरण में मंदिर की परिक्रमा का सीसी वर्क किया जा रहा है। इसके बाद पत्थरों का काम किया जाएगा। इसमें मंदिर के पुराने ढांचे को उतारकर उसे दोबारा आधुनिक तरीके से जोड़ा जाएगा। इस दौरान टूट फूट की दुरुस्ती कर जरूरत के लिहाज से नया काम भी करवाया जाएगा। धर्मस्व विभाग ने फिलहाल इसके लिए 5 लाख की राशि मंजूर की है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पहले चरण का काम पूरा होने के बाद अतिरिक्त राशि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। गौरतलब है कि 93 साल पहले तत्कालीन राजवंश ने छोटा तालाब के किनारे भगवान राम का कलात्मक मंदिर बनवाया था। दो दशक पहले तालाब का वेस्ट वियर बंद होने से बारिश में तालाब का पानी मंदिर की नींव को नुकसान पहुंचाने लगा। इससे मंदिर को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है। इसी क्षति को दुरुस्त करने के लिए जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है।