- Hindi News
- पॉलीथिन के विरोध में छात्राएं भी आगे आईं
पॉलीथिन के विरोध में छात्राएं भी आगे आईं
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
गुरुवार को शासकीय कन्या उमावि की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और पॉलीथिन उन्मूलन के लिए रैली निकाली। इस दौरान विधायक गिरीश भंडारी, बीएमओ डॉ प्रदीप पाठक, केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ वंशीलाल गुप्ता और सचिव भगवतीशरण शर्मा, नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने छात्राओं को पॉलीथिन के नुकसान गिनाए।
इस दौरान अपील की कि वे अपने घर के बड़े सदस्यों को भी कपड़े के झोलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान पतंजलि योग समिति के सह प्रांतीय प्रभारी दीपेंद्र शर्मा, मानव सेवा समिति के लोकेंद्र लल्ला, गायत्री परिवार के भूपेंद्र मिश्र,भाजपा और युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी पवन शर्मा, सुदीप शर्मा, राजू जडिय़ा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुबीन खान, पर्यावरण कार्यकर्ता रजत काबरा, शिवम शर्मा, विश्वास शर्मा, जगदीश शास्त्री, हेमेंद्र नामदेव आदि भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश गवली ने किया। आयोजन में प्राचार्य अरुणा पाठक सहित स्टाफ के दूसरे सदस्यों और छात्राओं का योगदान रहा।
यह बताया वक्ताओं ने
छात्राओं को
क्च पॉलीथिन जमीन की पानी सोखने की क्षमता को खत्म करती है। नरसिंहगढ़ की पहचान ही यहां की हरियाली और भरपूर जलभंडार से है। अगर पॉलीथिन का बेतहाशा इस्तेमाल नियंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यहां दूषित पर्यावरण और सूखे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
क्च राजस्थान पॉलीथिन पर प्रतिबंध के मामले में आदर्श राज्य बन गया है। हालांकि पूरे देश में पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन राजस्थान में लोगों ने भी इस प्रतिबंध को लागू करने में पूरी मदद की है। यही माहौल यहां भी बनाना है।
आज का कार्यक्रम
कहां: सरस्वती शिशु मंदिर
कब: सुबह 11 बजे दैनिक प्रार्थना के बाद बच्चों की जागरूकता रैली।
पॉलीथिन उन्मूलन के लिए चलाई जा रही मुहिम में छात्राओं ने रैली निकाली, पर्यावरण कार्यकर्ता भी रहे मौजूद