पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर कहा, जरूर करें मतदान

रैली निकालकर कहा, जरूर करें मतदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
गुरुवार को शासकीय श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाली। स्कूल से शुरू होकर रैली छत्री चौराहा, पांडव चौराहा, सुभाष चौक, दीनाजी का चौराहा, चंपी चौराहा होती हुई वापस स्कूल पहुंची। विद्यार्थियों ने रैली में नारे लगाकर लोगों को संदेश दिया कि वे अपने मतदान का जरूर इस्तेमाल करें और 1 जनवरी 2014 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नव मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं। रैली में विद्यार्थी सुदीप, सचिन, गौतम, अनुराग आदि के साथ प्राचार्य चित्रा व्यास, शिक्षकों अमित बंधु, प्रभात शुक्ला, राजीव लोचन शर्मा, मनीष सोनी, मनोज जैन, ध्रुव सिंह पंवार आदि शामिल हुए।




कल मनाएंगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को शहर में कई जगहों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी लोगों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलवाएंगे।