पवन प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त
नरसिंहगढ़ - पवन शर्मा को भाजयुमो का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक मोहन शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश पंवार की अनुशंसा पर हुई।
हनुमानगढ़ी पर कल रात होगी बैठक
नरसिंहगढ़. बड़ी हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में मंदिर समिति की बैठक शनिवार रात 8 बजे होगी। समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार मंडलोई ने बताया कि बैठक में मंदिर परिसर में मौजूद शिवालय और देवी मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना के बारे में चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।