पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईपीएल से 385 करोड़ रु. का मुनाफा

आईपीएल से 385 करोड़ रु. का मुनाफा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईदिल्ली - आईपीएल-6 में आईपीएल-5 से लगभग दोगुना मुनाफा हुआ है। बीसीसीआई की वित्त समिति ने चेन्नई में बैठक करके सदस्यों को मौजूदा वित्त वर्ष के विभिन्न वित्तीय पहलुओं से अवगत कराया। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आईपीएल-6 से बीसीसीआई को 385 करोड़ 36 लाख रुपए का मुनाफा हुआ जबकि 2012 में यह मुनाफा 174 करोड़ 73 लाख रुपए था। वित्त समिति के एक सदस्य ने गुरुवार को कहा कि ऑडिट खातों के मुताबिक बीसीसीआई के आईपीएल से होने वाले मुनाफे में 210 करोड़ का इजाफा हुआ है।



समीक्षा बैठक

विश्व क्रिकेट में निर्णय लेने का अधिकार होगा भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास

बीसीसीआई

की कमाई

2012 : आईपीएल-5 174 करोड़ 73 लाख रु.

2013 : आईपीएल-6

385 करोड़ 36 लाख रु.