- Hindi News
- रही सही उम्मीद पर तेज बारिश ने फेरा पानी
रही-सही उम्मीद पर तेज बारिश ने फेरा पानी
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़/ कुरावर/ मंडावर
बुधवार रात हुई तेज बारिश ने किसानों की बची हुई उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। आसपास के गांवों में फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मदौरी, सोनकच्छपुरा, कोटरीकलां आदि गांवों में पिछले सप्ताह ओलों की मार से तबाह हुए खेतों की बची-खुची फसलें हाल ही में हुई बारिश में बिछ गईं। खेड़ी, बोड़पुरा आदि गांवों के किसान आशीष, देवीलाल, जगदीश, लक्ष्मीनारायण, गोकुल प्रसाद, हरिप्रसाद, राजेश, चंदर लाल, कन्हैयालाल, रामकिशन, राय सिंह दांगी, घनश्याम दांगी, पप्पू, मोतीलाल आदि ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि उनकी धनिया, गेहूं, चना आदि की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। ज्यादा पनप चुकी फसल पर ज्यादा मार पड़ी है। कुरावर के गीलाखेड़ी,पीलूखेड़ी आदि गांवों में सैकड़ों किसानों की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।