पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं की फसल आड़ी पड़ी

गेहूं की फसल आड़ी पड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
प्रदेश के गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, अशोकनगर और सीहोर जिलों में बुधवार-गुरुवार रात तेज बारिश हुई। सीहोर जिले में कुछ जगह ओले भी पड़े। इससे रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। हजारों हेक्टेयर में गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई है। चने में इल्लियां पडऩा शुरू हो गई है। किसान २५ से ५० फीसदी तक नुकसान बता रहे हैं जबकि कृषि विभाग के मुताबिक ५ से १० फीसदी नुकसान पहुंचा है। आगे क्या : ऊपरी हवा का चक्रवात कमजोर हो गया है, लेकिन उत्तर पूर्वी अरब सागर से उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश तक एक द्रोणिका बन गई है। इसकी वजह से प्रदेश में काफी नमी आ रही है। ऐसे में शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। रीवा, सागर, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।



सीहोर के झालकी गांव में गिरे ओले।

पचमढ़ी 8.9 डिग्री सबसे ठंडा