पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आटा लेने निकला था पटरी पर मिला शव

आटा लेने निकला था पटरी पर मिला शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सिर व हाथ-पैरों पर चोट के निशान

कार्यालय संवाददाता - गुना

सिंगवासा के पास रेलवे पटरी के बीच में एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगवासा चक निवासी 25 वर्षीय गोविंद पिता रमेश सेहरिया का शव उसके गांव से कुछ दूरी पर ही पटरी के बीच में मिला। उसके सिर में पर चोट का निशान था। इसके अलावा हाथ पर भी चोट थी। सूचना पर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आरसी अहिरवार ने घटना स्थल का मुआयना किया। शव पर मिले चोट के निशान भी देखे। पुलिस ने फिलहाल मामले को जांच में ले लिया है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके।

कैंट के बाजार गया था

मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक अपनी साइकल से बुधवार शाम 6 बजे कैंट बाजार में आटा खरीदने गया था। रात तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने उसे कई जगह तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह पटरी के बीच में शव मिला है।

आरोप : हत्या कर फेंका शव

मृतक के पिता रमेश का कहना है कि घटना स्थल से काफी दूरी पर साइकल पड़ी मिली है। साइकल के पास की युवक की हत्या कर दी गई और उसे पटरी के बीच में फेंक दिया। युवक के पैर में मिट्टी नहीं लगी है। इस आधार पर पिता हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि पटरी के आसपास कीचड़ हैं। वहां तक पहुंचते समय किसी के भी पैर खराब होना स्वभाविक हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण सामने आ सकेंगे।