पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में ड्राइवर ट्रक लेकर नो एंट्री में घुसा

नशे में ड्राइवर ट्रक लेकर नो एंट्री में घुसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन जब्त कर ड्राइवर का कराया गया मेडिकल, जूता व्यापारी का माल था

कार्यालय संवाददाता - गुना

नशे धुत ड्राइवर शहर की नो-एंट्री में ट्रक लेकर घुस आया। इससे अफरा-तफरी मच गई। यातायात पुलिस को जैसे ही ड्राइवर की इस हरकत के बारे में जानकारी लगी तो उसने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ट्रक जब्त कर आरोपी को पकड़ा गया।

दोपहर 1 बजे के लगभग नानाखेड़ी की तरफ से ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीए 3509 शहर में घुस आया। इस ट्रक को नानाखेड़ी पर मौजूद पुलिस बल द्वारा भी नहीं रोका गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक पुलिस बल को चकमा देकर शहर में आया है। हनुमान चौराह से होते हुए ट्रक जैसे ही तेलघानी चौराहे पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोका। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था।इस वजह से उसका मेडिकल कराया गया है।

अदालत पेश किया जाएगा

आरोपी ड्राइवर ने नियम तोड़े हैं। इस वजह से उसके खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट, नो-एंट्री का उल्लंघन सहित कई धाराओं में मामला बनाया गया है।यातायात पुलिस आज आरोपी चालक को अदालत पेश करेगी। यह ट्रक आगरा से माल लेकर गुना आया था। डीएसपी ने बताया कि नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर नो-एंट्री के खिलाफ हड़ताल

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश की इजाजत मांग रहे ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी है। वे करीब 10 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। इससे दवा, किराना और कपड़ा कारोबार पर प्रभाव दिख रहा है। हालांकि कारोबारियों ने वैकल्पिक इंतजाम कर लिए हैं।