पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबी रोड पर 20 किमी तक जाम, गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे ट्रक

एबी रोड पर 20 किमी तक जाम, गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे ट्रक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना - हाईवे पर पेचवर्क के लिए एनएचएआई को हाईकोर्ट ने 15 जनवरी तक की मोहलत दी थी। इसके बावजूद अब तक 50 फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। अब 27 जनवरी को एनएचएआई को अपना जवाब हाईकोर्ट में दाखिल करना है। अधिकारियों का कहना है कि वे कम से कम एक माह की और मोहलत मांगेंगे।



10 घंटे के अंतराल में दो बार पार्वती पुल पर ट्रक फंसे

आवन - पार्वती पुल के पास ट्रकों की लंबी लाइन । अलग- अलग जगहों पर कुल 20 किमी के दायरे में ट्रक व अन्य वाहन फंसे हुए थे।

बुधवार को 10 घंटे के अंतराल में दो ट्रक पार्वती पुल पर जाकर खराब हुए। जिसके चलते जाम की स्थिति बद से बदतर हो गई। पहला ट्रक बुधवार दोपहर करीब एक बजे पार्वती पुल पर बिगड़ा। यह शाम को 6 बजे हटाया जा सका। इसके बाद यातायात चालू हो गया और उम्मीद बंधी की जाम खुल जाएगा। पर रात करीब 11 बजे एक मिनी ट्रक पुल पर खराब होकर फंस गया। यह गुरुवार सुबह 12 बजे हटा।

47.78 करोड़ रुपए पेचवर्क के लिए जारी किए गए हैं। इसके लिए दिसंबर में टेंडर जारी किए जा चुके हैं।

हाईकोर्ट ने दी थी 15 तक की मोहलत

टूटकर बिखरा ट्रक का पूरा ढांचा

आवन - रात करीब 11 बजे हाईवे इंदौर से दाल लेकर दिल्ली जा रहा यह ट्रक गड्ढों के कारण पूरी तरह से टूटकर बिखर गया। इसकी बॉडी ट्रक के चैसिस से उखड़ गई। दरअसल पानी भरे होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। वहीं चालक पूरी रफ्तार से ट्रक चला रहा था। गड्ढे में धंसकर ट्रक एक ओर झुका और पीछे भरे भारी सामान की वजह से उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रक की बॉडी चैसिस से उखड़कर नीचे जा गिरी। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।