पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक हफ्ता और लगेगा प्लेटफॉर्म खुलने में

एक हफ्ता और लगेगा प्लेटफॉर्म खुलने में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गुना

प्लेटफॉर्म एक को ट्रेनों के लिए खोलने में अभी कम से कम एक हफ्ते का वक्त और लगेगा। हालांकि वॉशेबल एप्रिन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस पर पटरियां भी बिछाई जा चुकी है। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि छोटे-मोटे काम पूरा होने में तीन दिन और लगेंगे। इसके बाद एप्रिन को सेट होने का वक्त दिया जाएगा। कुल मिलाकर एक हफ्ते बाद ही ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म खोला जा सकेगा।

5 दिसंबर से चल रहा है काम

5 दिसंबर से एप्रिन का काम आरंभ हुआ है। इसे 20 जनवरी तक पूरा हो जाना चाहिए था। प्लेटफॉर्म एक बंद होने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। सिर्फ दो प्लेटफॉर्म पर ट्रेने आ रही है। जगह न मिलने पर ट्रेनों को आउटर पर रोककर रखना पड़ता है।

गुना - एप्रिन का काम लगभग पूरा हो गया है। प्लेटफॉर्म पर सफाई भी की जा रही है।