पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच फरवरी से शुरू होगी नई ट्रेन

पांच फरवरी से शुरू होगी नई ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना - 2013 के रेल बजट में घोषित इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 5 फरवरी से शुरू होगी। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इंदौर से इस ट्रेन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना आएंगे। इस मौके पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री के आने की भी संभावना है।
महाहड़ताल पर होगी चर्चा : वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जबलपुर जोन के महामंत्री अशोक शर्मा शुक्रवार को आएंगे। यूनियन के सचिव वीपी सिंह ने बताया कि संयुक्त बैठक के दौरान रेल कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर भी चर्चा होगी। इस हड़ताल के लिए देशभर के रेलकर्मियों से बैलेट के जरिए रायशुमारी की गई थी। श्री शर्मा सुबह 10 बजे बैठक लेंगे।