पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार घंटे लेट चली कोटा इंदौर ट्रेन

चार घंटे लेट चली कोटा-इंदौर ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा - कोटा-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट हो गई। यह ट्रेन स्टेशन से सुबह 10.40 बजे इंदौर के लिए रवाना होती है, लेकिन गुरुवार को यह ट्रेन ढाई बजे बाद इंदौर के लिए रवाना हुई। इस दौरान कई यात्री चार घंटे तक ट्रेन का इंतजार करते रहे। दिनेशचंद्र, मोहम्मद भाई आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इस ट्रेन का समय गड़बड़ा रहा है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। इस मामले में स्टेशन मास्टर एल सी मीना से कहा कि मौसम खराब होने से ट्रेन की समय पर नहीं चल पा रही है।
बड़े वाहनों से सड़क पर जाम
ब्यावरा - एबी रोड पर गुरुवार दोपहर दो बजे बालाजी मंदिर के पास लंबा जाम लग गया। आधा घंटे तक लगे इस जाम में कई वाहन फंसे रहे। आए दिन सड़क पर लग रहे जाम से परेशान विवेक कुमार, सुशील शर्मा आदि ने पुलिस प्रशासन से दिन में मेन सड़क पर बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।