पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर बनी, उधर उखड़ गई सड़क

इधर बनी, उधर उखड़ गई सड़क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज

इधर सड़क बन रही है, उधर उखड़ रही है। इटावा-गिल्हरी-वासुदेव के बीच निर्माणाधीन सड़क में की जा रही लापरवाही ने गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। एक-एक किमी सड़क निर्माण में करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों पर विभाग की नजर नहीं है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।

क्षेत्र के गांव इटावा से गिल्हरी में ४ किमी सड़क ९० लाख रुपए व गिल्हरी से वासुदेव ३ किमी सड़क का निर्माण २ करोड़ १० लाख रुपए से किया जा रहा है। यह कार्य दो अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि यह सड़क बनते-बनते ही उखड़ती जा रही है।

विभागीय अधिकारी मौन: वासुदेव, गिल्हरी व इटावा के ग्रामीण पिछले दो माह से घटिया निर्माण की शिकायतें कर रहे हैं। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने आज तक इन दोनों सड़कों का निरीक्षण नहीं किया है। सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर गांवों को मुय मार्ग से जोडऩे का काम कर रही है, लेकिन अनदेखी के चलते इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कहीं कम तो कहीं ज्यादा बनाई सड़क: निर्माण एजेंसियों से विभाग द्वारा जिस प्रारुप के तहत अनुबंध किया है, उसके अनुसार सड़क के निर्माण कार्य में अनेक खामियां नजर आ रही हैं। कहीं पर छह तो कहीं सात फीट सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि धूल में बजरी मिलाकर डामर का लेप किया जा रहा है।

॥ निर्माण एजेंसी को सड़क की रिपेरिंग के लिए नोटिस जारी किया है। काम नहीं करने पर एडवांस राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

धर्र्मेंद्र माहेश्वरी, उपयंत्री लोनिवि

इटावा से वासुदेव तक की सड़क उखडऩे लगी है।





लापरवाही - विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर ध्यान