तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से युवा विकास मंडल द्वारा गांव मानाखेड़ी में चल रहे तीन दिवसीय युवा नेतृत्व व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ।
इस आयोजन में 15 युवा मंडलों में से 45 युवाओं ने अपनी भागीदारी की। तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जैसे सामुदायिक विकास में युवाओं की भागीदारी, कौशल विकास व ग्रामीण स्तर पर युवा अपनी सामाजिक भूमिका में अपना योगदान किस प्रकार से दे सकते हैं, इस पर चर्चा की गई। इस मौके पर युवा विकास मंडल के रमेश मालवीय ने पंचायत राज के बारे में युवाओं को बताया। नेहरू युवा केंद्र के जिला समंवयक शशांक गुबरेले व नेहरू युवा केंद्र से नीरज तिवारी ने भी युवाओं को मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच शिशुपाल नेगी, वंदना शर्मा, राष्ट्रीय युवा कोर विजय बामनिया, बाबूलाल कलेसरिया व ग्रामवासी उपस्थित थे।
पंचायत राज के बारे में युवाओं को बताया