पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक क्रिया करने का लक्ष्य जरूरी : मां कृष्णा

धार्मिक क्रिया करने का लक्ष्य जरूरी : मां कृष्णा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
लोग धर्म की क्रिया तो करते हैं, लेकिन उन्हें इसका ज्ञान नहीं है कि धर्म की क्रिया किस प्रकार की जाती है। फिर वे धर्मात्मा नहीं हो सकते। धर्म क्रिया करने का लक्ष्य भी होना चाहिए और व्यक्ति को च्च्च्च आचरण रखना चाहिए। उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आज की नई पीढ़ी के कदम अंधकार की ओर तो नहीं बढ़ रहे हैं।
यह बातें गांव मालीखेड़ी में भगवान देवनारायण व राम देवजी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजित प्रवचन में अंतिम दिन मां कृष्णा ने कहीं। उन्होंने कहा कि धर्मात्मा और पुण्यात्मा कुछ ही जीव होते हैं। कुछ धर्मात्मा तो होते हैं, लेकिन पुण्यात्मा नहीं होते। कुछ दोनों में भी नहीं रहते हैं। दुनिया में चार प्रकार के जीव हैं। व्यक्ति को शद ज्ञानी के साथ-साथ आत्मज्ञानी भी बनने का प्रयास करते रहना चाहिए।