पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में 50 की जगह 12 फीट हो जाती है सड़क

दिन में 50 की जगह 12 फीट हो जाती है सड़क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज

शहर के बाजार की सड़कें दिन में बहुत छोटी रह जाती हैं। दुकानों का सामान फुटपाथों तक रखने से 52 की सड़क 12 फीट चौड़ी ही रह जाती है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुय बाजार में दुकानदारों के इस अतिक्रमण से आए दिन जाम की स्थिति भी बन रही है लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

दो दशक से शहर के जेपी मार्केट में व्यापारियों ने करीब ३० फीसदी अतिक्रमण कर लिया है। तीन साल पहले नगर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू हुई थी, लेकिन इसमें महज औपचारिकताएं पूरी की गईं। इससे बाजार में अतिक्रमण की समस्या बनी रही।

पल-पल लगता जाम

व्यापारी अपनी दुकानों की सामग्री नालियों पर बने फुटपाथों तक रख देते हैं। इस कारण से यहां बार-बार जाम लगने लगता है। यह समस्या सालों से चली आ रही हैे लेकिन फिर भी इसका निराकरण नहीं हो पा रहा है।

सड़कों व फुटपाथ को खाली करने के लिए तीन साल पहले २०१० में तत्कालीन नायब तहसीलदार संजय बाघमारे द्वारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई थी। इस मुहिम के बाद सड़कों पर आवागमन आसान हो गया था। इसके बाद दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। लंबे समय से प्रशासन और नगर परिषद ने फुटपाथ व सड़कों को खाली कराने का प्रयास नहीं किया है।

नसरुल्लागंज. नगर में इस तरह हर रोज जाम की स्थिति बनती है।

यहां लगता है जाम

शहर के जेपी मार्केट, रायल मार्केट, दुर्गा मंदिर चौराहा, यात्री बस स्टैंड के सामने, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, नर्मदा झाबुआ बैंक के सामने मुय मार्गों पर दोपहिया व फोर व्हीलर वाहन खड़े होने से आए दिन जाम लग जाता है।



दुकानदारों पर हो कार्रवाई

॥ शहर में मुय मार्गों पर खड़े वाहनों पर प्रतिदिन चालानी कार्रवाई हो तो वाहनों से जाम की स्थिति नहीं बनेगी। साथ ही पुलिस का भी भय वाहन चालकों पर बना रहेगा।

दिनेश कुमार माहेश्वरी, कर्मचारी

प्लान तैयार किया जाना चाहिए

॥नगर परिषद ने आज तक शहर की व्यवस्था सुधारने प्रयास नहीं किए हैं। यदि मास्टर प्लान बनाकर कार्य किया जाएगा तो समस्या से निजात मिल सकती है।

मांगीलाल खंडेलवाल, व्यापारी

बंद होना चाहिए प्रतिस्पर्धा

॥ शहर के नागरिकों में वाहनों को मुय मार्ग पर खड़ा करने की प्रतिस्पर्धा चली आ रही है। व्यापारी वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करवा सकते हैं। इससे जाम से निजात मिलेगी।

शरद व्यास, एडवोकेट

प्लान बनाया जाएगा

॥शहर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्लान बनाया जाएगा। अतिक्रमण व ट्रैफिक से निपटने के लिए पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।

अखिलेश चौबे, सीएमओ नगर पंचायत नसगंज

नगर के मुय बाजार की सड़कों व फुटपाथ पर व्यापारी सामान रखकर करते हैं अतिक्रमण