वाहनों की मनमानी पार्किंग पर नहीं रोक
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
कयुनिटी हाल के आसपास पिछले कई सालों से बाउंड्रीवाल नहीं होने से लोग वाहनों को परिसर में खड़ा कर देते थे, लेकिन पिछले साल नगर पालिका ने बाउंड्रीवाल करा दी। कुछ दिन तक तो ठीक रहा लेकिन वाहन चालकों ने दीवार के साइड व मुय गेट के सामने अपने वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नपा ने नए बस स्टैंड स्थित कयुनिटी हाल में वाहनों का जमावड़ा लगा रहता था। वहां पर नगर पालिका ने बाउंड्रीवाल बनवा दी है। इसके साथ ही वहां पर डे-केयर सेंटर भी खोल दिया है। वाहन अंदर खड़े होने बंद हो गए थे, लेकिन तभी से वाहन वालों ने बाउंड्रीवाल की दीवार के पास सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। इससे डे-केयर में आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है। इसके साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े होने से आने जाने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी होती है।
इधर दो पहिया वाहन पहुंचे सड़क पर
नगर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से दो पहिया वाहन वाले भी अपने वाहनों को हर कहीं सड़क किनारे ही खड़ा कर रहे हैं। इससे आने-जाने वाले आम लोगों को काफी परेशानी होती है। हालांकि तहसील व अदालत में पार्किंग व्यवस्था ठेके पर है, लेकिन यहां पर भी लोग वाहनों को पार्किं ग में खड़े करने के शुल्क देने से बचने के लिए सड़क व मुय गेट के सामने ही अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं।
आष्टा. नपा कम्युनिटी हाल के सामने वाहन खड़े होने से आवागमन में परेशानी होती है।
अंदर जाने की भी नहीं मिलती जगह
इंगेज वाहन चालकों की मनमानी के चलते यह अपने वाहनों को हर कहीं पर खड़ा कर देते हैं। जो वाहन चालक अपने वाहनों को सुबह के समय जल्दी लेकर आ जाते हैं वह तो बाउंड्रीवाल की दीवार के साइड में खड़ा कर देता है, लेकिन देर से आने वाले वाहनों को खड़ा होने की जगह नहीं मिलने से वाहन चालक मुय गेट के सामने ही वाहनों को खड़ा कर देते है। इससे मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो जाता है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
गेट के सामने खड़े कर दिए जाते हैं वाहन, फिर भी कार्रवाई नहीं