पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रेनेज सिस्टम के बुरे हाल

ड्रेनेज सिस्टम के बुरे हाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चरातभर रुक-रुक होती रही बारिश से भरा कई जगह पानी

ञ्चनालियां चोक होने से सड़कों पर पानी भरने की समस्या

कार्यालय संवाददाता - आष्टा

बुधवार की रात हुई बारिश से सुबह नगर की सड़कें पानी और कीचड़ से लबरेज हो गईं। पुराने स्टेट हाईवे पर अलीपुर में ईदगाह के सामने काफी पानी भर गया। पानी निचले घरों में घुसने के कारण रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह स्थिति नगर के अन्य बाजारों व मोहल्लों में भी देखने को मिली।

गौरतलब है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नालियां चोक पड़ी हुई हैं। इसका खामियाजा रहवासियों को उठाना पड़ रहा है। वहीं नपा के सफाई अभियान की पोल बीती रात हुई तेज बारिश ने खोल कर रख दी है। बुधवार की रात में जमकर गिरे मावठे के पानी से नगर में बुधवारा, पुराना बस स्टैंड, थाना रोड, भोपाल नाका, मार्केटिंग प्रांगण, अलीपुर, ईदगाह मार्ग आदि में पानी भर गया। इन स्थानों पर लंबे समय से ड्रेनेज सिस्टम खराब पड़ा हुआ है। मावठे की एक बारिश में ही सड़कें पानी से लबरेज हो गईं। सुबह से यह मार्ग पानी में डूबे हुए थे। इस कारण यहां से निकलने में दो पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन स्थानों पर पुराने समय से खराब ड्रेनेज समस्या परेशानी बनी हुई है। इसके बाद भी इन स्थानों के नालों व नालियों की सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के समय इस तरह की स्थिति बनती है। बुधवारा के रहवासियों ने इस समस्या का सुधार नहीं होने के कारण कई बार चक्काजाम तक कर दिया है। इसके बाद भी यह समस्या बनी हुई है।

रातभर हुई बारिश

बुधवार की देर शाम साढ़े ८ बजे से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलने के कारण नगर के बाजार जल्दी ही सुनसान हो गए थे।

बारिश का सिलसिला रूक-रूक जारी रहा, लेकिन रात १२ बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो थोड़े-थोड़े अंतराल में सुबह ५ बजे तक जारी रही। इससे नगर के बुधवारा, पुराना बस स्टैंड, अलीपुर मार्ग पर पानी भरा गया था।

आष्टा. नालियों के चोक होने से भर जाता है पानी।

समस्या में सुधार

॥ड्रेनेज समस्या के सुधार के लिए प्रयास किए गए हैं। जहां पर समस्या है वहां पर रहवासियों ने खुद ही नालियों को बंद कर दिया है। उसमें भी सुधार कार्य कराया जाएगा।

केएल सुमन, सीएमओ, नपा

बस स्टैंड पर कीचड़ की समस्या

रात में मावठे की बारिश के कारण चारों तरफ कीचड़ की स्थिति बन गई है। यहां पर नगर पालिका द्वारा डाली गई पानी की लाइन लीकेज होने से हर समय कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड पर भी कीचड़ की समस्या हो गई।



कई सड़कों पर बहने लगा गंदा पानी

इसी प्रकार नगर के पुराने बस स्टैंड पर नालियों के चैंबर चोक पड़े हैं। नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह स्थिति पुराना बस स्टैंड से लेकर नए बस स्टैंड तक बनी हुई थी। हर साल यही हालत बनती है। यदि नियमित नालियों की सफाई कराई जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है।

सजी नीलामी में परेशानी

नगर के मार्केटिंग प्रांगण में अस्थाई रूप से सजी मंडी की नीलामी की जाती है। यहां पर बारिश का पानी अभी तक भरा हुआ है। क्योंकि यहां पर ड्रेनेज सिस्टम खराब होने से नालियों का पानी परिसर में पहुंचता है। बीती रात बारिश के कारण प्रांगण में पानी भर गया है। इस कारण अब सजी नीलामी में परेशानी के साथ ही मुय मार्ग पर नीलामी होगी।



अलीपुर के घरों में भरा पानी

नगर के अलीपुर क्षेत्र स्थित ईदगाह के सामने वाले भोपाल-इंदौर हाईवे पर बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी भरा गया था। यहां के लोगों के अलावा राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां के महेंद्र सिंह ठाकुर, चंद्रपाल सिंह ठाकुर, साबिर भाई ने बताया कि नाला चोक पड़ा हुआ है, जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। यहां तक कि नाले की सफाई नहीं होने के कारण इसे बंद कर दिया गया है तो कहीं पर लोगों को ही सफाई कार्य करना पड़ रहा है।



आष्टा. पुराना हाईवे स्थित अलीपुर ईदगाह के सामने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भर गया।





समस्या - अलीपुर हाईवे पर मावठे की बारिश का पानी भरा, घरों में भी पानी भरने से हुआ नुकसान