पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवाओं के साथ बरसी आफत

तेज हवाओं के साथ बरसी आफत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज - बीती रात नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश ने गेहूं व चने की फसल को चौपट कर दिया है। क्षेत्र के गांव आंबाकदीम, सुआपानी, हबीनगर, लोदड़ी, सिंहपुर, गुलरपुरा, झिरन्या, छापरी, नयापुरा, पांगरी, सिराली, मांगरोल, भादाकुई, लाड़कुई, बीजला, छिदगांव, जोगला, नेहरुगांव, पलासी गांवों में बारिश से किसानों की नींद उड़ गई है। फसल को देखकर अब किसानों ने रबी की फसल की भी उमीद छोड़ दी है।
जनवरी माह से लगातार कोहरा, शीतलहर के बाद अब बारिश सिजयों के अलावा गेहूं व चने की फसल खराब करने लगी है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से पाला पडऩे की संभावना बढ़ गई हैं। क्षेत्र का किसान चार सालों से प्राकृतिक आपदाओं का शिकार होता चला आ रहा है। वर्ष २००९ -१० में तहसील क्षेत्र में पाला पडऩे से दलहन की फसल नष्ट हो गई थी। वर्ष २०११ से 20१३ में भी अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके मुआवजे के लिए आज दिनांक तक क्षेत्र का किसान शासकीय अधिकारियों के दतरों के चक्कर काट रहा है। इस साल बुधवार रात को हवा व आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने क्षेत्र के किसानों के सामने रोजी-रोटी के संकट पैदा कर दिए हैं।



एक दर्जन गांवों की फसलों में नुकसान देखने पहुंचे

सीहोर - मंगलवार को चली तेज हवाओंसे कई गांवों में फसल खराब हो गई। एक दर्जन गांवों में प्रभावित फसलों को देखने भाजपा नेता जसपाल अरोरा पहुंचे और उन्होंने किसानों से चर्चा की। ग्राम बिजोरी के किसान मोहन राठौर व रामस्वरुप राठौर ने बताया कि पचास प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। श्री अरोरा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी गांवों बर्वाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर करणसिंह कुशवाहा, राधेश्याम सेन, लालराम कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा, राजेश दुबे, भगत सिंह मेवाड़ा, जितेंद्र राठौर, कन्हैयालाल पाटीदार आदि मौजूद थे।



फसलों को हुआ काफी नुकसान

दौलतपुर - क्षेत्र में बुधवार की रात को तेज हवा के साथ जमकर बरसे पानी ने किसानो की उमीदों पर पानी फेर दिया है।

तेज हवाओ के साथ बारिश से खेतों में लहलहा रही गेंहू की फसल आड़ी हो गई। इसके अलावा चना, मसूर ,बटली आदि फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार हवा और मावट से करीब 50 फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है। गांव नयापुरा में हवा ,पानी के साथ ही ओले भी गिरे। ग्रामीणो ने बताया कि रात में पानी के साथ ही करीब 20 मिनट तक ओले गिरे। इससे फसलें चौपट हो गई।