तेजस्वी पार्टी ने निकाला जुलूस
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज
आप पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण द्वारा बीते दिवस कश्मीर व भारत को अलग करने के राष्ट्र विरोधी बयान का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को तेजस्वी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य हरिहरानंद के निर्देशानुसार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विरोध में बस स्टैंड से विरोध जुलूस निकाला गया।
जुलूस का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी लोकेश यादव व गोविंद राठौर ने किया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्र्गों से होता हुआ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी देशहित में कार्य करती है। आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा दिए गए बयान और उनके कार्य राष्ट्र हित में नहीं है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुयमंत्री अरविंद केजरीवाल भूषण के बयान से सहमत नहीं है तो उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल ने साा में आने से पहले अनेक शासकीय सेवाओं से दूर रहने का जनता को आश्वासन दिया था, लेकिन साा में आते ही उन्होंने जनता का विश्वास तोड़ दिया। इस अवसर पर पार्टी के संतोष राठौर, मनीष राजपूत, विमल राजपूत, दिग्गी लाल धनगर, अतुल यादव, मुकेश यादव, सुदामा गोस्वामी सहित बड़ी संया में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नसरुल्लागंज. तेजस्वी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला जुलूस।
आप के नेता द्वारा दिए गए बयान को लेकर कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे