अब ठेके पर होंगी राशन दुकानें
ञ्चसीहोर और बड़वानी जिले को किया पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज
१ फरवरी से क्षेत्र की ६३ शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर अब प्रायवेट ठेकेदार द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। मप्र राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली का कार्य किसान विपणन सहकारी संस्था से लेकर प्रायवेट ठेकेदार को दिया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से सहकारी संस्था में कार्यरत दर्जनों कर्मचारियों सहित हाालों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
राज्य खाद्य नागरिक आपूॢत निगम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया है। इस योजना के तहत अब सीहोर व बड़वानी जिले में समस्त शासकीय उपभोक्ता भंडार पर प्रायवेट ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न की सप्लाई की जाएगी। हालांकि इस नवीन व्यवस्था के लागू होने पर नगर के किसान विपणन सहकारी संस्था के चेयरमैन अमर सिंह पंवार ने मुयमंत्री को एक पत्र लिखा है। इसमें बताया है कि इस प्रणाली के लागू होने से लीड संस्थाओं के कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। इसी प्रकार संस्था के पास परिवहन के लिए जीपीएस लगे वाहनों का उपयोग नहीं हो पाएगा।
उन्होंने बताया कि संस्था को वर्तमान में शासन द्वारा निर्धारित परिवहन की दर प्राप्त हो रही है। इसी दर पर संस्था को परिवहन का कार्य प्रदाय किया जाए, इससे वाहनों का उपयोग हो सकेगा। साथ ही कर्मचारियों को भी मानदेय मिल प्राप्त हो सकेगा।
ऑनलाइन की थी निविदाएं आमंत्रित
प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा वितरण प्रणाली को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शामिल करते हुए वितरण व्यवस्था ठेके पर देने हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थी। इसके चलते अनेक लोगों को इस नवीन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। सीहोर व बड़वानी जिले में इस नवीन योजना का कार्य रेहटी के कुबेर चौहान को दिया गया, जो आगामी १ फरवरी से उपभोक्ता भंडारों पर माल की सप्लाई करेंगे।
इस तरह वितरित किया जाता है प्रतिमाह खाद्यान्न
सहकारी संस्था से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रतिमाह क्षेत्र के ६३ उपभोक्ता भंडारों पर ६००० क्विंटल खाद्यान्न सप्लाई किया जाता है। इसमें ३०० क्विटंल शकर, ७३० क्विटंल चावंल, ५००० क्विटंल गेहूं व १६८ क्विटंल नमक का वितरण किया जाता है। वितरण प्रणाली के ठेके पर जाने से उपभोक्ता भंडार के संचालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सहकारी संस्थाएं चलाने के संबंध में किया मुख्यमंत्री से आग्रह
नगर की किसान विपणन सहकारी संस्था के संचालक मंडल की गुरुवार को पहली बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी संचालकों को संबोधित करते हुए चेयरमेन अमर सिंह पंवार ने कहा कि मैं आप लोगों का समान को बरकरार रखूंगा। शासन द्वारा संस्था से खाद्य वितरण प्रणाली का लेकर ठेके पर दे दिया गया है, इससे संस्था के कर्मचारियों का वेतन व संस्था का खर्चा निकलता था। मुयमंत्री से इस संबंध में आग्रह किया गया है। इस पर उन्होंने नवीन कार्य योजना बनाकर देने का आश्वासन दिया है। इससे संस्था सुचारु रुप से संचालित हो सके। इसके अतिरिक्त बैठक में सर्व समति से निर्णय लिया गया कि संस्था के प्रागंण में ६० डिस्मिल में बाउंड्रीवाल, २० नवीन दुकानों का निर्माण व एक दस हजार क्विंटल की क्षमता वाले गोदाम का निर्माण कार्य कराया जाए। इसके लिए सभी ने कार्यो को स्वीकृत देते हुए प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। बैठक में संस्था के प्रबंधन रामेश्वर पंवार, उपाध्यक्ष हनुमत सिंह राजपूत, कमला बाई पंवार, प्रतिनिधि महेश पंवार, चतर सिंह कुशवाह, बालचंद जिनोदिया, जीवन सिंह पंवार, भगत सिंह पंवार सहित सदस्य प्रीति जोशी, माधोसिंह पंवार, शेषनारायण पंवार व लाल सिंह बारेला व स्टॉफ के कर्मचारी उपस्थित थे।
योजना - शासन ने पायलट प्रोजेक्ट में शामिल की राशन वितरण प्रणाली