पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई के विरोध में लामबंद डॉक्टर

कार्रवाई के विरोध में लामबंद डॉक्टर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर - सिवनी जिले के लखनादौन सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज की मौत के बाद महिला डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने का स्थानीय डॉक्टरों ने भी विरोध जताया है।
जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि इलाज कर रहे डॉक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की जाए। डॉक्टरों ने महिला चिकित्सक के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण रद्द करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही यह कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेश के सभी डॉक्टर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विरोध दर्ज कराने वालों में सिविज सर्जन डॉ. टीएन चतुर्वेदी, डॉ. नितिन पटेल, डॉ. गिरीश जोशी, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. एके मांझी, डॉ. अमित शर्मा आदि शामिल थे।